कोरोना पॉजिटिव यात्री के साथ रेल यात्रा करने वाले 48 लोगों की ट्रैकिंग तेज

कोरोना पॉजिटिव यात्री के साथ रेल यात्रा करने वाले 48 लोगों की ट्रैकिंग तेज











चहुंओर पांव पसार चुके कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिये शासन-प्रशासन कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसी क्रम में जिले में शनिवार को 48 रेल यात्रियों की सूची आई, जिनके साथ जबलपुर के एक कोरोना पाजीटिव यात्री ने यात्रा की थी। 16 मार्च को गोदान एक्सप्रेस के एसी थ्री टीयर में यात्रा करने वाले की जांच रिपोर्ट पाजीटिव आते ही प्रशासन सकते में आ गया। उसके बाद उस बोगी में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों की ट्रैकिंग शुरू करने की कवायद तेज हो गई है।


इसी क्रम में शनिवार को जिले में 48 यात्रियों की सूची आई जिन्होंने मुकेश अग्रवाल के साथ उसी बोगी में यात्रा की थी। सूची आते ही जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की निगरानी में प्रत्येक यात्रियों की खोजबीन शुरू की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि सूची में 48 में से 28 यात्रियों के नाम के आगे मोबाइल नंबर लिखे गए हैं। जिनमें से 20 लोगों से सम्पर्क कर लिया गया है। ज्यादातर यात्री मऊ तक के टिकट पर आजमगढ़, अतरौलिया और जौनपुर के लिए यात्रा की है।


तीन टिकट कैंसिल कराए गये थे, जिनकी सीट पर भी कुछ यात्रियों ने यात्रा की थी। जिनकी पहचान भी कर ली गई है जो रानीपुर और बड़रांव के हैं। सभी से संपर्क कर उन्हें खुद को 14 दिन के लिए आइसोलेट रखने की हिदायद दी गई है। साथ ही परिवार के सदस्यों के कम से कम संपर्क में रहने की सलाह दी गई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी उनपर निगरानी रखेगी। लक्षण दिखाई देने पर उन्हें आइसोलेटेड वार्ड में भर्ती कर उसका उपचार किया जाएगा।














  •  

  •  

  •  

  •