अज्ञात महिला की मौत
फूलपुर। स्थानीय कस्बा में ब्लाक के पास शुक्रवार की शाम 35 वर्षीया अज्ञात महिला की गिरने से मौत हो गई। महिला कस्बे में घूम कर भिक्षा मांगती थी। शुक्रवार की शाम वह ब्लाक के पास जा रही थी। वह अनियंत्रित हो कर गिर गई। जिससे गंभीर चोट आ गई। स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिल को लेकर अस्पताल पहुंची डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।