मन में संकल्प हो तो मिलती है सफलता : आचार्य लक्ष्मण
भाजपा एमएलसी आचार्य लक्ष्मण ने कहा कि मन में संकल्प और निश्चय हो तो जीवन में सफलता अवश्य मिलती है, इसके लिए व्यक्ति को सिर्फ उत्साह रखने की जरूरत है। वह विझवट स्थित एलपीएन गर्ल्स डिग्री कालेज व अमरनाथ द्विवेदी बालिका इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सोमवार को मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम विश्व बंधुत्व की भावना से कार्य करती है। जिसके कारण दुनिया में भारत एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरा है। सात समुंदर पार भी लोगों ने भारतीय संस्कृति का लोहा माना है। देश का हित चाहने वाली सभी ताकतें नागरिकता बिल का समर्थन कर रही हंै।
विशिष्ट अतिथि बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश मिश्र ने कहा कि
बालिका शिक्षा आज की जरूरत है। बेटियों को अधिक से अधिक शिक्षित करें तो देश में मजबूती आयेगी। छात्र छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार की शिक्षा जरूरी है। बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिकता और मानवता की शिक्षा भी दें। तभी समाज देश व राष्ट्र का कल्याण संभव होगा। उन्होंने कहा कि एनआरसी और सीएए से देश को मजबूती मिलेगी। विपक्षी दलों के लोग सिर्फ भाजपा की लोकप्रियता से घबड़ा कर जनता को गुमराह करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम पड़ोसी देशों में सताए गए लोगों को नागरिकता देने का काम कर रहे है। इस बिल के द्वारा हम किसी की नागरिकता वापस नहीं ले रहे हंै।
समारोह में छात्र. छात्राओं ने स्वागत गीत, डांडिया नृत्य, कौवाली, लोकगीत प्रस्तुत किया गया। संस्थापक व प्रबन्धक अमित दुबे ने सभी आगन्तुकों का अभिवादन किया। संचालन उदयभान पटेल व अध्यक्षता अखिलेश सिंह ने किया। इस मौके पर डा.राकेश यादव, प्रधानाचार्य अंजू दुबे, प्राचार्य मधुरिमा दुबे,प्रेमनाथ दुबे, नन्हकऊ गुप्ता, प्रवक्ता शनि यादव, सौरभ दुबे, विजय कुमार यादव, अंकेश मिश्र, सुजीत मिश्र, अर्चना पाण्डेय अन्य मौजूद रहे।
बेटियों को शिक्षित करने पर दिया जोर
फोटो 07
छात्राओं ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
जलालपुर। हिन्दुस्तान संवाद
क्षेत्र के अमर इंटरमीडिएट कालेज महुवारी का वार्षिकोत्सव सोमवार को रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत कि या। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं ने सरस्वती बन्दना व स्वागत गीत प्रस्तुत करके किया। जिसमें हेमलता, साहिल, मुस्कान ने डांडिया नृत्य, सुकृति सरोज नृत्य,अंशिका यादव ने देश के सभी प्रदेशों के नाम व उनकी राजधानियों के नाम, प्रदेश के सभी जिलों का नाम एवं अपने जनपद के सभी ब्लाकों का नाम प्रस्तुत कर खूब बाहबाही लूटी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक दिनेश चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए एक कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन भी किया।
विशिष्ट अतिथि वाराणसी मंडल के लोकपाल ओम प्रकाश चतुर्वेदी, व सपा नेता अवधनाथ पाल, ब्लाक प्रमुख जलालपुर संदीप स्िंाह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर प्रबंधक अमरनाथ यादव, छविनाथ चौबे, श्याम धनी यादव, नीलू गुप्ता, विजयदत्त मौर्य अन्य मौजूद रहे।
बाक्स
धूम धाम से मना विद्यालय का वार्षिकोत्सव
खुटहन। हिन्दुस्तान संवाद
एडी पब्लिक स्कूल शेखपुर सुतौली का वार्षिकोत्सव विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सोमवार को मनाया गया। छात्रों के द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रीय गीत, एकांकी नाटक, समूह नृत्य, कौव्वाली आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनो का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत राजबहादुर यादव ने देवी सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि शैक्षिक उत्थान से ही देश की तरक्की संभव है। बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ साथ ब्यवहारिक और संस्कारित शिक्षा अवश्य दी जानी चाहिए। तभी शिक्षा का असली मकसद पूरा होगा। विद्यालय की छात्रा सगुन और महक सोनी ने सरस्वती वंदना तथा आंचल, संध्या और ऋचा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर इन्द्रसेन मौर्य, अशोक यादव, त्रिभुवन नाथ, संदीप, रामदुलार, राजमहातम, सुरेश, मोतीलाल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रबंधक डा. छोटेलाल यादव व संचालन वीरू यादव ने किया। प्रधानाचार्य प्रदीप यादव ने आगन्तुकों का स्वागत व आभार प्रकट किया।